25 January 2026 09:47 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी सुरेश विश्नोई उर्फ सुशिया शिकारी सहित संजय भुवाल विश्नोई व विकास भुवाल विश्नोई को पकड़ लिया है। हार्डकोर सुरेश नोखा थाने में वांछित था। उस पर ईनाम भी घोषित है। वहीं संजय पर पांचू में हत्या का मुकदमा दर्ज है। संजय और विकास दोनों पांचू के साईंसर के रहने वाले हैं।
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि आरोपियों से एक बिना नंबरी गाटर लगी कैंपर व स्विफ्ट कार भी जब्त की है। कार्रवाई परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल रघुवीर व गौरव ने की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 April 2020 11:01 PM