22 April 2020 04:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम स्थित कैंसर अस्पताल से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जानकारी मिली है कि लॉक डाउन के चलते यहां कैंसर मरीजों को दी जाने वाली दवा ही उपलब्ध नहीं है। कैंसर मरीजों को दर्द से राहत देने के लिए मोरफिन नाम की टेबलेट काम में ली जाती है। यह टेबलेट लॉक डाउन से कुछ दिन पहले अंतिम बार यहां सप्लाई हुई, जो लगभग लॉक डाउन के दो-पांच दिनों में ही खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि यह दवा अंतिम रूप से दर्द निवारक के रूप में काम में ली जाती है। मादक पदार्थों से बनीं यह दवा कैंसर अस्पताल के एक नंबर काउंटर पर उपलब्ध होती है, जिसे अधिकृत डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर ही दिया जाता है। यहां तक कि काउंटर पर दवा देने का समय, मरीज़ का नाम आदि पूरी जानकारी लिखना अनिवार्य होता है। जानकारी के अनुसार यह टेबलेट तीन तरह की होती है, प्लेन मोरफिन 10एमजी, एस आर 30 एमजी व 10 एमजी। अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉक डाउन से पहले 20 हजार प्लेन टेबलेट व 5-5 हज़ार अन्य दोनों आई थी। बताया जा रहा है कि प्लेन टेबलेट हर चार घंटे में कैंसर पीड़ित को दी जाती है। यह दवा दर्द निवारक के रूप में अंतिम विकल्प बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी जरूरी दवा की अनुपलब्धता पर इतने दिनों बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जबकि इन दवा से कम जरूरी चीजें भी लॉक डाउन में आती जाती रहीं हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 December 2023 12:02 AM