21 June 2020 01:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बिजली कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक दिन की देरी पर गरीबों के घरों के बिजली कनेक्शन काट देनी वाली इस कंपनी को यह होश ही नहीं कि नोखा रोड़ हाइवे पर दिन में भी लाइटें जल रही है। ये तस्वीरें अभी सवा बारह बजे की है। कंपनी की लापरवाही यहीं नहीं रुकती, दिन में लाइटें ऑन रखने वाली ये कंपनी अक्सर रात को लाइटें नहीं जलाती। ऐसे में रात के अंधेरे में हाइवे पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था। इसी अंधेरे की वजह से कई बार गाय-कुत्ते वाहनों की चपेट में आ जाते हैं, जिससे पशुओं सहित आमजन को क्षति पहुंचती है। बता दें कि ये लाइटें जहां ऑन रहती है वहां सामने ही बिजली घर भी है। वहीं यहां पुलिस नाका भी लगता है। बताया जा रहा है कि रात में लाइटें बंद रहने की वजह से पुलिस को भी वाहन चैकिंग में असुविधा होती है।
RELATED ARTICLES
08 October 2022 10:34 PM