21 August 2020 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर मोरपंख के सामने कुछ देर पहले दो कारों की तेज भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालकों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर लोग इकट्ठा हैं वहीं पुलिस दोनों कारों को किनारे लगा जा चुकी। मामले में कुछ गड़बड़ की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार आरजे 07 सीबी 8380 नंबर की मारुति वैगन आर मुक्ताप्रसाद निवासी रजत पुत्र ईश्वर शर्मा की है। वहीं दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर है। आरजे 14 सीटी 5145 नंबर की यह कार गंगाशहर नोखा रोड़ निवासी रामरतन पुत्र भंवरलाल विश्नोई की है। दोनों कारों में आमने सामने की तेज भिड़ंत हुई। जिसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन किसी के भी चोट न लगने की पुष्टि संशय पैदा कर रही है। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM