04 September 2022 12:37 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना बीती रात 11 बजे की है। अनियंत्रित गति में आई एक मोटरसाइकिल विश्वकर्मा मार्केट के आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। गति इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के निचले हिस्से में अंदर तक चली गई। सूचना पर लूणकरणसर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह मय टीम, टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ व राजू कायल आदि मौके पर पहुंचे। घायलों को टाइगर फोर्स की एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरनाणा निवासी ख्यालीराम जाट व हनुमानाराम जाट के रूप में हुई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM