21 August 2020 08:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सांसद पति पर विवाहिता ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए तो सांसद बचाव में उतर आई है। मामला भरतपुर के बयाना का है। जहां सांसद रंजीता कोली के पति के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि सांसद पति द्वारा पीड़िता से 11 अगस्त की रात सांसद पति ने शराब के नशे में पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। जब सब जागे तो वह भाग छूटा। दूसरी ओर मोहल्ले की महिलाओं ने पीड़िता पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पीड़िता बदचलन है तथा पैसों के लिए झूठा मुकदमा करवाया है। तो पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सांसद अपनी पावर का इस्तेमाल कर उस पर दबाव बना रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस जांच में भी दिक्कत आ रही है।
RELATED ARTICLES
21 February 2022 05:02 PM