10 February 2023 07:19 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संगीत व कला के संरक्षण का जिम्मा उठाकर विरासत के संरक्षण की अलख जगाने वाले विरासत संवर्द्धन संस्थान बीकानेर की ओर से दो दिवसीय विरासत संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन शुक्रवार दोपहर गंगाशहर स्थित टीएम ऑडिटोरियम में किया गया। संस्थान के अध्यक्ष टीएम लालाणी ने बताया कि 11 व 12 फरवरी को टीएम ऑडिटोरियम में ही यह समारोह आयोजित होगा। 11 फरवरी का कार्यक्रम राजस्थानी संगीत को समर्पित होगा। वहीं 12 फरवरी का कार्यक्रम हिंदी फिल्मों के गीतों को समर्पित किया गया है। दो दिवसीय समारोह के लिए पाली से मैना राव, नोहर से रुखसाना मिरासी व आगरा से ओस सत्संगी को बुलाया गया है। तीनों ही कलाकार उम्दा श्रेणी के हैं। इनके साथ ही विरासत की संगीत क्लासेज में सीख रहे विद्यार्थियों को भी प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम संगीत गुरु पुखराज शर्मा के निर्देशन में होगा।
प्रेस वार्ता में जतन लाल दूगड़, भैरव प्रसाद कत्थक, संपत्तलाल दूगड़, पुखराज शर्मा व रोशन बाफना मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने विरासत के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि विरासत कला प्रेमी व उद्योगपति टीएम लालाणी की परिकल्पना है। संगीत व कला को पोषित करने के लिए लालाणी लंबे समय से अपना धन, समय व श्रम देते आ रहे हैं। बीकानेर में संगीत व कला की विरासत को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से लालाणी ने टीएम ऑडिटोरियम ही बना दिया। संस्थान ने संगीत प्रेमियों को कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
08 September 2021 09:30 PM