16 July 2026 10:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल पुलिस ने डोडा पोस्त सहित पंजाब निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपी की पहचान मोगा, पंजाब निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी एयरपोर्ट तिराहे पर बस का इंतज़ार कर रहा था। इसी दौरान शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली। आरोपी के पास 2 किलो 300 ग्राम डोडा मिला।
थानाधिकारी विकास के अनुसार आरोपी फलौदी से डोडा लेकर आया था। बस में यहां तक आया। आगे पंजाब जाना था, इसलिए बस का इंतज़ार कर रहा था।
थानाधिकारी के अनुसार आरोपी नशेड़ी भी है और तस्करी भी करता है। हालांकि सवाल उठता है कि आरोपी मात्र 2-3 किलो डोडा लेने पंजाब से फलौदी कैसे आया? पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है।
कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई नाकाबंदी के दौरान की गई। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम ने यह कार्रवाई की।
टीम में एएसआई सुभाष, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल रुकमा व सुनील शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM