06 December 2024 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 10 हजारी के ईनामी वांटेड को कोटगेट पुलिस ने गंगाशहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जांगलू, पांचू थाना क्षेत्र, नोखा हाल सर्वसिद्धि नगर, चौधरी कॉलोनी, गंगाशहर निवासी 25 वर्षीय मनोज सियाग पुत्र रामरतन बिश्नोई के रूप में हुई है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी जनवरी माह में 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उस पर थाना व सर्किल स्तर पर दस हजार रूपए का ईनाम भी घोषित था। उसके खिलाफ कोटगेट, गंगाशहर, नयाशहर आदि बीकानेर जिले के थानों में पांच मुकदमें दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त श्रीगंगानगर में भी उस पर मुकदमे हैं। आरोपी मनोज डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर बताया जा रहा है।
पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आज उसके घर लौटने की सूचना मिली। इस पर चौधरी कॉलोनी स्थित उसके घर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन व एएसपी सिटी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में आरोपी को दबोचा है। टीम में हैड कांस्टेबल महेंद्र 98, कांस्टेबल अनिल कटेवा 1375, कांस्टेबल शिवराज 951 व कांस्टेबल नीरज 809 शामिल थे।

RELATED ARTICLES
13 March 2026 11:38 AM
09 November 2021 03:58 PM