02 March 2021 10:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वक्रतुंड क्लासेज का वार्षिक उत्सव चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर स्थित शिव मंदिर के पीछे मनाया गया। उत्सव मेंप्रिंस गोलछा, शिवनारायण ओझा, नंदलाल सारस्वत, महेंद्र विश्नोई(राजस्थान पुलिस) व गिरीराज खैरीवाल मुख्य अतिथि थे। उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। क्लासेज के निदेशक आशीष ओझा ने बताया कि इस दौरान मां सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक व देश भक्ति गीत तथा नाटक प्रतियोगिता आयोजित हुई। ओझा ने बताया कि पिछले वर्षों अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। उत्सव में संजय सर, रिजवान सर, योगेश सर, रघुवीर सर, रौनक सर व राजेंद्र सर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
03 February 2025 01:21 PM