05 July 2020 12:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से गायब हुए दोनों दोस्त पंजाब के अंबाला में मिल गये हैं। प्रथम दृष्टया ये साफ हो गया है कि वे दोनों अपनी मर्जी से घर से गायब हुए थे। थानाधिकारी गोविंद सिंह के अनुसार गुमशुदा युवकों ने बीकानेर में अपने एक दोस्त को फोन किया था, जिसके बाद उनकी लोकेशन ट्रेस की तो पंजाब के अंबाला स्थित गांव की लोकेशन मिली। जिस पर वहां की स्थानीय पुलिस व युवक के अंबाला निवासी रिश्तेदार को सूचित किया गया। हरिओम सुथार व दिग्विजय सियाग दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं बीकानेर पुलिस व उनके परिजन युवकों को लेकर आज ही पहुंच जाएंगे। बता दें कि ये युवक 1जुलाई की शाम चार बजे को हरिओम की दुकान से गायब हो गए थे। वहीं युवकों के यूं बिना बताए घर से चले जाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 November 2020 06:11 PM