08 April 2021 06:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंडी क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो चुका है। आज अतिरिक्त कलेक्टर एवं सचिव मंडी विकास समिति ने 15 दिन का समय दिया है। इस समय में अतिक्रमण स्वयं ही हटाने होंगे, ऐसा ना होने पर प्रशासन इन क्षेत्रों को बलपूर्वक अतिक्रमण मुक्त करेगा।
ये अतिक्रमण पूगल मंडी क्षेत्र अंतर्गत पूगल खाजूवाला रोड़ पर हुआ बताते हैं। इस आशय की सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई है। पूगल मंडी क्षेत्र में पूगल खाजूवाला रोड़ पर पीएचईडी कार्यालय, बीएसएफ बाउंड्री के सामने, खाजूवाला रोड़ के पूर्व में धोधा रोड़ तक, धोधा रोड़ के दक्षिण में एवं दंतौर रोड़ पर करीब आधा किलोमीटर रोड़ के दोनों ओर, पूगल से बीकानेर रोड़ के पूर्व में, धान मंडी के सामने की ओर तथा सीएडी कॉलोनी के पास रोड़ के दोनों ओर कच्चा पक्का निर्माण तथा तारबंदी द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
अब प्रशासन पंद्रह दिन इंतजार करेगा। इसके बाद अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
04 February 2023 12:57 PM