21 February 2022 06:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी योगेश यादव की जिला स्पेशल टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी ने तीस माह से फरार हत्या के आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान मोनू सिंह उर्फ मुकुल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी इतने समय से बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में ही छिपा बैठा था। पुलिस ने उसे जयपुर रोड़ के आस पास से गिरफ्तार किया बताते हैं।
मामला 2019 की जन्माष्टमी की रात घड़सीसर रोड़ पर हुए राकेश साध हत्याकांड से जुड़ा है। 2019 में सारड़ा चौक निवासी राकेश को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटा था। बाद में दौराने इलाज राकेश की मौत हो गई।तत्कालीन थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने करीब 5-6 आरोपियों की गिरफ्तारी उसी समय कर ली थी। बाद में बिजारणियां का तबादला हो गया। दूसरी ओर फरार आरोपी भी पकड़ में नहीं आया। अब डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में ही टीम ने यह सफलता हासिल की है। बता दें कि 302 के आरोपी मोनू पर जिला पुलिस ने दो हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM