21 March 2022 08:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरेराह जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों से 40200 रूपए की जुआ राशि भी जब्त हुई है। मामला जसरासर थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के मुताबिक थानाधिकारी देवीलाल सहारण की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बैरासर में रेड की थी। आरोपियों की पहचान विजेंद्र, गणेशाराम, बजरंग लाल, संजय व ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
बता दें कि जुए व सट्टे की लत्त नव युवाओं को बर्बाद कर रही है। हर रोज सैकड़ों लोग जुआ सट्टा खेलकर कंगाल व कर्जदार हो रहे हैं। ऐसे में जुए सट्टे के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड पर रहना समाज की जरूरत है।
RELATED ARTICLES
20 October 2022 07:51 PM