10 May 2025 06:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। भारत-पाकिस्तान ने युद्ध विराम का निर्णय ले लिया है। युनाइटेड स्टेट्स के प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने इस आशय की जानकारी साझा की। इसके बाद पाकिस्तान व भारत ने भी अधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने शनिवार दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समय अनुसार शाम 5 बजे से जल, थल व वायु में सभी प्रकार की गोलीबारी व सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को सहमति लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विषय पर 12 मई की सुबह 12 बजे सैन्य संचालन महानिदेशक फिर से बात करेंगे।
युद्ध विराम को लेकर पाकिस्तान ने भी युद्ध विराम की अधिकृत सूचना प्रसारित की है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा।
RELATED ARTICLES
07 January 2021 11:07 AM