30 October 2020 06:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंत्री भंवर सिंह भाटी ग्रुप के व्यक्ति सहित दो व्यक्तियों की हत्या हो गई है। मृतकों के नाम लिछ्छूदान चारण व मगदान चारण बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लिच्छूदान मंत्री भंवर सिंह भाटी का नजदीकी है व उनके साथ ही रहा करता था। इसके अतिरिक्त इसी ग्रुप के चार व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है, मौके पर मंत्री भाटी मौजूद बताए जा रहे हैं। मामला बीकानेर जिले का नहीं बल्कि जोधपुर जिले के चाखू थाना क्षेत्र के ढ़ांढ़रवाला का है। चाखू कोलायत की सीमा के पार पड़ता है। बताया जा रहा है कि सरपंच की विजय रैली के दौरान यह घटना हुई है। मृतक सरपंच के साथ थे। हालांकि दूसरी तरफ दो मसला दो नेताओं से जुड़े माइंस विवाद का भी बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
RELATED ARTICLES
30 July 2020 11:54 PM