24 April 2020 11:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ऑपरेशन राशन घोटाला में आज नोखा तहसील के दो राशन होल्डरों के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया जा रहा है। इन राशन होल्डरों ने केवल जिंदा लोगों का ही राशन गबन नहीं किया, बल्कि पन्द्रह साल पहले इस संसार को छोड़ चुकी भीखीदेवी के नाम से भी गेहूं उठा रहे हैं। गांव के युवक को जब इन पर शक हुआ तो उसने ख़बरमंडी न्यूज़ से संपर्क साधा। इनके घोटालों के सभी कागज़ात ख़बरमंडी न्यूज़ के पास आए। सूत्रों का कहना है कि साजनवासी गांव का डिपो होल्डर बृजलाल व साधासर का सत्यनारायण मिलीभगत से यह कांड कर रहे हैं। इतने वर्षों में इनके द्वारा हजारों क्विंटल गेहूं के गबन का अनुमान है। इस विषय में गांव ने युवक ने डीएसओ से भी शिकायत की, लेकिन इस मामले में भी डीएसओ ने बहाना बनाते हुए शीकायतकर्ता को भेज दिया। इससे पहले भी ख़बरमंडी न्यूज़ ने बीकानेर के 19 डिपो होल्डरों के घोटाले के संबंध में छापा था। जिसके बाद उनपर कार्रवाई की जगह बचाव के तरीके इजाद किए जाने लगे। हालांकि इनमें से तीन के लाइसेंस सस्पेंड किए जाने की बात भी कही जा रही है। लेकिन सबकुछ साफ होने के बावजूद अभी तक कोई मामला दर्ज न करवाना विभाग को शक के घेरे में लाता है। गरीबों के राशन को गटकने वाली इस गैंग के खिलाफ ख़बरमंडी न्यूज लगातार लिखता रहेगा। अगर आपके डिपो होल्डर ने भी फर्जीवाड़ा किया है तो हमें इस नंबर(7014330731) पर बताएं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
16 December 2020 10:14 PM