25 April 2026 03:51 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भीषण गर्मी के मद्देनजर बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन ने विद्यार्थियों के दिलों को ठंडक देने वाला आदेश जारी किया है। कलेक्टर जैन ने कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक का स्कूल टाइम प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया है। यह आदेश 27 अप्रेल 2026 से सत्र समापन तक लागू होगा। ऐसे में अब छुट्टियां होने तक आठवीं के बच्चों की छुट्टी 11:30 बजे ही हो जाएगी।
कलेक्टर ने समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/छात्राओं, समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
बता दें कि बीकानेर की कई स्कूल आपाताकालीन परिस्थितयों में कलेक्टर द्वारा दिए आदेशों की अवहेलना करने की आदी हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि इस बार कौन कौनसी स्कूल कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाती है और उन पर क्या एक्शन लिया जाता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 March 2021 08:39 PM