05 January 2021 05:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की नईं पुलिस कप्तान आईपीएस प्रीति चंद्रा बुधवार अथवा गुरूवार को पदभार ग्रहण करेंगी। हालांकि अधिक संभावना गुरूवार की बताई जा रही है। वहीं बीकानेर से झुंझुनूं ट्रांसफर हुए एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के ट्रांसफर में बदलाव की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक कृष्णियां मूलतः झुंझनू के मंडावा से हैं। हालांकि दस्तावेजों में वे जयपुर के हैं। लेकिन झुंझुनूं उनका गांव होने से अब उनका तबादला झुंझुनूं से बदलकर अन्य जिले में किया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 October 2020 06:55 PM