13 April 2020 05:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लोगों के लिए बिजली बिलों को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। बिजली बिल जून तक स्थगित होने की घोषणा से बेफिक्र हुए लोगों में चिंता गहरा गई है। लॉक डाउन की वजह से लोगों की आय खत्म हो चुकी है। बिजली कंपनी से बिल भरने के मैसेज व फोन आ रहे हैं। ऐसे में लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने बिजली कंपनी के अधिकारी से बात की तो बताया गया कि राज्य सरकार ने प्रतिमाह डेढ़ सौ यूनिट तक के बिजली बिलों को स्थगित किया है। वहीं कंपनी द्वारा आदेशानुसार ही बिजली बिलों की वसूली की जा रही है। इसके अलावा मार्च अप्रेल के बिल भी पुराने चार माह के बिलों के एवरेज के आधार पर जारी किये जा रहे हैं। सवाल यह है कि 150 यूनिट प्रतिमाह से ऊपर जिनका बिल बनेगा, वह इस वक्त बिल भर पाने में सक्षम है क्या?
RELATED ARTICLES
28 July 2021 06:39 PM