14 December 2022 09:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में देशनोक पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम केसरदेसर जाटान निवासी 20 वर्षीय सीताराम पुत्र भंवरलाल बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवाया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर की रात देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान में हरदासराम हत्याकांड हुआ था। हरदासराम गांव के विश्वकर्मा मंदिर के पास अन्य बुजुर्गों के साथ चौपाल में बैठे थे। आरोप है कि तभी रामनिवास पुत्र धर्माराम, दिनेश, लालचंद पुत्र हुक्माराम कस्वां, लालचंद पुत्र गंगाराम कस्वां, नैनूराम पुत्र धर्माराम, रामचंद्र पुत्र धर्माराम व 7-8 अन्य लड़के 4-5 मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए। बदमाशों ने हरदासराम को घसीटते हुए बाहर निकाला और उन पर टूट पड़े।
एसपी योगेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देशनोक पुलिस को आरोपियों की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए थे। जिस पर एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, सीओ नोखा भवानी सिंह इंदा के नेतृत्व में देशनोक थानाधिकारी उनि रूपाराम मय पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। उनि रूपाराम की टीम में कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल ताजाराम व कांस्टेबल राजेंद्र शामिल थे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 November 2024 09:38 PM