08 March 2022 06:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 9 मार्च की सुबह डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के अनुसार कटौती का समय बुधवार सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान सोहन जी की बाड़ी, बद्री भैरूं मंदिर के पास, जगदंबा एसटीडी के पीछे, सरदार जी के मोड़ के पास, चोपड़ा बाड़ी व रामा भवन के आस पास विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के उद्देश्य से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी निरंतर विद्युत उपकरणों का आवश्यक रख रखाव करती रहती है। इसी वजह से पूर्व सूचना के साथ बिजली कटौती की जाती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
13 January 2021 11:32 PM