28 September 2020 11:47 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पंचायत चुनाव में 108 वर्ष की वृद्धा ने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया है। चुरू के तारानगर की ग्राम पंचायत झाड़सर कांधलान निवासी पद्मादेवी पत्नी मामचंद धायल 108 वर्ष की हो गई हैं। लेकिन मतदान कर लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को खास बना दिया। 108 वर्षीय वृद्धा के जज्बे की तरह उनकी जीवनशैली भी बहुत खास है।

.jpeg)
पद्मादेवी के पौत्र ने बताया कि वे आज भी सुबह पांच बजे उठकर पहले नहाती हैं फिर अन्न का दाना मुंह में लेती है। वहीं उन्होंने जीवन में कभी चाय पी, नाही दवाई खाई है। अपना सारा काम वें स्वयं ही करती है। पद्मादेवी के दो पुत्र व एक पौत्र फौज में हैं। वहीं दो पुत्र किसान व तीन पौत्र इंजीनियर हैं।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM