16 April 2020 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर आज एसपी ऑफिस में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का अनुशासन सीख देने वाला था। कोरोना की जंग में पुलिस हर पल तैनात है ताकि जनता सुरक्षित रह सके। इस वजह से मात्र शपथ ग्रहण के रूप में एक छोटा सा मगर बड़ी सीख देने वाला कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसपी ऑफिस के बरामदे में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक मीटर की दूरी के साथ पंक्ति में खड़े थे। सबने मास्क पहना हुआ था। और शपथ ली गई, देश को बचाने की। एएसपी पवन मीणा ने शपथ दिलाई। इस दौरान सीआई सुभाष बिजारणियां, सब इंस्पेक्टर कानाराम, यूडीसी संजय खान सोढ़ा, मनपाल सुथार, रानु सिंह, यूडीसी सुशील मीणा आदि मौजूद थे।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM