10 July 2020 09:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में गंगाशहर निवासी ज्वैलर्स रवि व मनीष सोनी के साथ लूट के प्रयास व हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। लेकिन इस आरोपी से पूछताछ में सच कुछ और ही सामने आया है। आरोपी जसरासर के कुचौर निवासी कैलाश जाट पुत्र सहीराम जाट ने बताया है कि उनकी जेपी ज्वैलर्स वालों से आपसी रंजिश है, इसी वजह से उन पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देखकर ही पता चल गया था कि लूट का प्रयास नहीं हुआ है, बल्कि यह सीधे तौर पर हमला है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी। बता दें कि मनीष व रवि ने घटना के बाद लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था। उल्लेखनीय है कि मामले की जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 September 2026 04:56 PM