22 May 2020 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से युवक के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। यहां के मोहता सराय क्षेत्र का 27 वर्षीय राजेश सोनी पुत्र रेवन्तमल 18 मई को बिना बताए कहीं चला गया, जो अब तक नहीं लौटा है। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि गुमशुदा के परिजन परेशान हैं, जगह जगह तलाश करने के बाद भी गुमशुदा नहीं मिला। राजेश ने चैक शर्ट व काले रंग का पायजामा पहना है। अगर आपको राजेश कहीं भी दिखे तो इस नंबर (9057534097) 9549987499पर सूचना दें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
06 June 2025 10:09 PM