25 July 2023 05:53 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की सबसे बुरी ख़बर सामने आ रही है। जहां एक तरफ पूरा बीकानेर बरसात का आनंद ले रहा है वहीं कोलायत थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे ने सुनने देखने वालों को स्तब्ध कर दिया है। कोलायत के माधोगढ़ की रोही में बिजली गिरने से एक साथ 41 बेजुबानों की जान चली गई है। एएसआई विरेंद्र सिंह के अनुसार घटना माधोगढ़ से दो किलोमीटर दूर माधोगढ़ की रोही की है। यहां विजय सिंह पड़िहार अपने भेड़ बकरियां चरा रहा था। तभी बारिश आई। भेड़ बकरियां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए। विजय सिंह थोड़ी दूर था। तभी अचानक बिजली गिरी और देखते ही देखते 10 भेड़ें और 31 बकरियां काल का ग्रास बन गई।
RELATED ARTICLES
02 August 2024 01:59 PM