03 June 2020 03:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के खारिया पतावतान में हिरण शिकार पहेली बन गया है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इस क्षेत्र के खेत में बने पानी के कुंड में हिरण पड़ा है। जिस पर कोलायत पुलिस व वन विभाग दोनों मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि सोमवार रात भी हिरण शिकार की सूचना मिली मौके पर मिला कुछ नहीं। वहीं रेंजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिरण के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। लेकिन रिपोर्ट में शिकार की पुष्टि नहीं हो रही है। हिरण के चोट के निशान भी नहीं है। ऐसा अनुमान है कि हिरण कुंड में गिरा होगा जिससे उसकी मौत हो गई। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पड़ताल कर रहे हैं, लेकिन पड़ताल में भी हिरण शिकार को लेकर कोई क्लू नहीं मिल रहा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 October 2021 02:37 PM