18 November 2024 12:33 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब मादक यानी नशीले पदार्थों की तस्करी में महिलाओं का रुझान भी बढ़ रहा है। बीकानेर की महाजन थाना पुलिस ने भी डोडा पोस्त की तस्करी करते दो महिलाओं व एक वृद्ध को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अबुल खुराना, मलोट थाना क्षेत्र, मुक्तसर साहेब पंजाब निवासी 70 वर्षीय गुरमेल सिंह पुत्र गनी सिंह मजबी सिख, मोरजंड सिखान, संगरिया, हनुमानगढ़ हाल मलोट सिटी, मुक्तसर साहेब, पंजाब निवासी 48 वर्षीय गुरजीत कौर पत्नी बाबूसिंह व मसीतां, डबावाली सिटी, हरियाणा निवासी 27 वर्षीय कुलविंद्र कौर पत्नी काला सिंह पुत्री साधुसिंह मजबी सिख के रूप में हुई है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार नाकाबंदी के दौरान बसों की चैकिंग की गई थी। आरोपी बस से उतर रहे थे, तलाशी में उनके पास 9.5 किलो डोडा मिला। आरोपी पहले से ही तस्करी में लिप्त है। गुरजीत कौर पत्नी बाबू सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से 3-4 मुकदमें दर्ज हैं। 5-7 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। गुरजीत का पति बाबूसिंह भी तस्कर बताया जा रहा है, वह अभी जेल में बंद हैं। वहीं उसकी भतीजी कुलविंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गुरमेल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी कश्यप सिंह मय टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल हरिसिंह 2217, नेतराम 1085, गोविंद सिंह 2201, राजाराम 2091 व राजेश 522 व महिला कांस्टेबल चरणजीत कौर 1937 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
07 March 2020 05:25 PM