27 June 2026 11:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो माह पूर्व लूणकरणसर में लूट का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजियासर निवासी राजा सोनी को एसपी मृदुल कच्छावा की जिला विशेष टीम यानी डीएसटी ने हथियारों सहित धर दबोचा है।
आरोपी राजा सोनी लूणकरणसर की वारदात के बाद से फरार चल रहा था। अब डीएसटी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसका पीछा करते हुए उस धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि राजा राजियासर गया था, जिसकी सूचना डीएसटी को मिली।
डीएसटी ने उसका पीछा किया। आख़िर मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में आरोपी को धर दबोचा।आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल व चार राउंड मिले हैं। यह सब अवैध है।
बता दें कि दो माह पूर्व लूणकरणसर के एक स्वर्णकार के साथ उस वक्त लूट का प्रयास हुआ जब वह दुकान से घर की ओर जा रहा था। स्वर्णकार ऑल्टो कार में था। जब स्वर्णकार चौराहे तक पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने स्वर्णकार की कार के आगे अपनी कार लगा दी। उतरते हुए फायर किया।
स्वर्णकार ने जान बचाकर कार थाने की ओर भगाई। वह थाने में घुस गया और बदमाश रफूचक्कर हो गये। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया। इसी मामले में राजा सोनी भी आरोपी है।
अब मुक्ताप्रसाद पुलिस ने राजा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र शीला व डीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की है। इसमें डीएसटी के एएसआई दीपक यादव की अहम भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
23 September 2026 04:06 PM