06 January 2021 03:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से डुप्लीकेट दस्तावेजों के बदले हो रही नाजायज वसूली सहित कई समस्याओं को लेकर छात्रसंघ ने विधि रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल उपाध्यक्ष व छात्र नेता अरुण कल्ला की अगुवाई में छात्रों ने छ: मांगें कीं। विवि विद्यार्थियों को डुप्लीकेट मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज निकलवाने पर बैंक को अतिरिक्त बारह रूपए का शुल्क भुगतना पड़ रहा है। वहीं रसीद हेतु बाहरी बैंक जाना पड़ता है, ऐसे में परिसर में ही यह सुविधा शुरू हो जाए तो विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त परिसर में ही विभागवार ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवाने सहित रिक्त पदों पर भर्ती व विधि विभाग के पदों को स्थाई करने की मांग की गई है।
छात्रसंघ के भैरूं रत्न ओझा ने बताया कि प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से आगे बढ़ाने व परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग भी की गई है।
रजिस्ट्रार ने छात्रों की सभी मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन के दौरान अरुण कल्ला, भैरूं रत्न ओझा, मोहित जाजड़ा, कमल सिंह, दिलीप सिंह व राजेंद्र सिंह आदि छात्रनेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
16 October 2023 10:03 AM