20 June 2023 12:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते हैं पुलिस चाहे तो क्या नहीं कर सकती है। वह पाताल में छुपे अपराधी को भी तलाश कर ले आती है। ऐसा ही एक कार्य कोटगेट थाने के कांस्टेबल श्रीराम 1648 ने किया। श्रीराम ने पाताल में छिपे किसी अपराधी को तो नहीं तलाशा लेकिन उससे भी कठिन कार्य कर डाला। दरअसल, दसवीं माहर बटालियन में तैनात लांस नायक काजी नायक पश्चिम बंगाल अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे। लेकिन रास्ते में कहीं पर उनका पर्स गिर गया। उन्होंने कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को सूचना दी। कहा कि पर्स में एक लाख रूपए की सोने की चेन व आईडी है। इस पर हैड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव व डॉल्फिन के श्रीराम को पर्स की तलाश हेतु निर्देशित किया। श्रीराम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो सड़क से पर्स उठाते हुए एक व्यक्ति दिखा। श्रीराम ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू की तो पता चला व्यक्ति गंगाशहर चोपड़ा स्कूल के पास रहने वाला धनराज खत्री है। धनराज से संपर्क करने पर उसने पर्स मिलने की बात कही तथा थाने में पर्स व चेन सुपुर्द की।
पर्स व चेन लांस नायक को सुपुर्द कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस समाज का वो हिस्सा है जिससे हर कोई उम्मीद करता है। ऐसे में जब कांस्टेबल श्रीराम जैसे पुलिसकर्मी समर्पित होकर कार्य करते हैं तो अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 April 2020 03:11 PM