14 January 2021 10:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शादी का झांसा देकर लगातार देह शोषण करने तथा पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हनुमानगढ़ के महिला थाने में सिरसा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि सिरसा, ऐलनाबाद के सोरगर निवासी 32 वर्षीय वकील उर्फ विक्की पुत्र बच्चन सिंह ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का वादा किया, इस तरह विश्वास में लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से मुकर गया। वहीं उसके साठ हजार रुपए भी आरोपी ने हड़प लिए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 323, 406 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी उनि शालू विश्नोई कर रही हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM