22 June 2020 10:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छ: माह से फरार बलात्कार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मामला हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां 3दिसंबर 2019 को एक तलाकशुदा महिला ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ललित कुमार उर्फ लीलू पुत्र लालचंद सिंधी ने उसे शादी का वादा किया। इसी वादे के झांसे में वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। धारा 376, 120डी व एससी एसटी एक्ट में दर्ज इस मामले में आरोपी शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस के अनुसार वह ठिकाने बदलता रहता था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। जिसके बाद थानाधिकारी रमेश माचरा ने टीम गठित की। आरोपी मूलतः: अलवर जिले का है लेकिन वर्तमान में हनुमानगढ़ टाउन निवासी हैं। आरोपी को बाड़मेर जिले के चौहटन से दबोचा गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
30 December 2022 09:18 AM