25 July 2021 11:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में बाइक चोर अब स्टाफ व मरीज परिजनों के लिए लाइलाज बीमारी बन चुके हैं। आए दिन यहां से वाहन चोरी की घटनाएं हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को चुनौती दे रहे ये चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदातें कर रहे हैं। इन दिनों सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के समय में बहुत सारी मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी है। शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भी एक मोटरसाइकिल चोरी हुई है। अशोक किराडू ने बताया कि उनके संबंधी मुरलीधर व्यास नगर निवासी राजकुमार रंगा शनिवार को इमरजेंसी में बच्चा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल के आगे मोटरसाइकिल खड़ी की और अंदर चले गए। एक घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब थी। चोरी हुई ब्लैक हीरो स्पलेंडर का नंबर आरजे 07 एस आर 0744 है।
पुलिस को लिखित रिपोर्ट दे दी गई थी।
बता दें कि पिछले दो सप्ताह में दो नर्सिंग प्रभारी भी भी चोरी की वारदातों के शिकार हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त अन्य स्टाफ व आमजन की बाइकें भी चोरी हो चुकी है। हालांकि एसपी ने एक सप्ताह पहले ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए टीमें एक्टिव कर दी थी, मगर अभी तक बात बनती नहीं दिख रही। उल्टा पीबीएम में पुलिस टीमों के एक्टिव होने के बाद भी लगातार चोरियां हो रही है। अब देखना यह है कि कब तक इन दुस्साहसी चोरों की गर्दन पुलिस के हाथ लगती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 October 2026 02:33 PM