08 June 2020 07:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना अब गंगाशहर की नई लाइन में पहुंच चुका है। यहां के बोथरा चौक प्रथम की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह युवती अपने परिवार सहित दिल्ली से यहां आई थी। अधिकृत जानकारी के अनुसार युवती की भाभी को कोरोना था, उससे बचने के लिए ये सभी 6 जून को यहां आए थे। आते ही इन्होंने अपने सैंपल दिये। युवती के अलावा सभी सदस्य नेगेटिव आ चुके हैं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।
RELATED ARTICLES
15 September 2020 05:20 PM