29 March 2020 04:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर चौथी बार टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार नहीं है। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में भर्ती कनिका के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। एक अख़बार को उन्होंने कहा कि उन पर इलाज असर नहीं कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को भारत लौटी कनिका को 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके व्यवहार की भी शिकायतें मीडिया में वायरल हुईं।
RELATED ARTICLES
14 October 2021 09:46 AM