15 April 2020 08:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल के डाइया गांव में दो बम मिले हैं। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नाल से करीब सात किलोमीटर की दूरी स्थित डाइया गांव के एक खेत में बम मिले हैं। जिस पर आर्मी से संपर्क कर मौके पर बॉम डिस्पोजल दस्ता भिजवाया गया है। वहीं पुलिस थाने हरसुखराम मय जाब्ता भेजा गया। एक बम दोनों तरफ से खुला हुआ है, वहीं दूसरा पैक है। दोनों पर जंग व मिट्टी लगी हुई है। वहीं एक बम का अनुमानित वजन तीन से साढ़े तीन किलो हो सकता है। बम जिंदा होने की आशंका है। फिलहाल जवान निगरानी में रहेंगे, वहीं सुबह होते ही टीम इसकी जांच कर डिस्पोज़ करने का काम करेगी। संभावना जताई जा रही है कि ये बम मिट्टी में दबे हुए रह गये होंगे, जो हल से मिट्टी हटने पर बाहर आ गये। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार दबे हुए बम बीकानेर क्षेत्र में मिले हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 August 2024 11:36 PM