19 April 2024 11:14 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की कार के एक्सीडेंट की ख़बर है। घटना गंगाशहर के बोथरा चौक-1 की है। यहां अर्जुनराम कुछ देर रुके थे। उन्होंने यहां लस्सी पी, उसके बाद वापिस गांधी चौक की तरफ रवाना हो रहे थे, तभी नोखा रोड़ की तरफ से आए पानी कैंपर वाले वाहन ने अर्जुन की गाड़ी को ठोक दिया।

टक्कर के वक्त अर्जुनराम कार में ही थे। टक्कर तेज़ थी लेकिन अर्जुनराम बच गए। एकबारगी सब इकट्ठा हो गए। अर्जुनराम की कार पीछे से मामूली क्षतिग्रस्त हुई। लाइट टूट फूट गई। आरोपी वाहन चालक को रवाना कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
13 October 2021 07:26 PM