10 February 2021 12:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 22 वर्षीय विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल ने बताया कि पीड़िता ने बयाना, भरतपुर निवासी पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोपी व पीड़िता के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। फिर फोन नंबर आदान प्रदान हुए। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया। जब वह बीकानेर आया तो शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो ले लिए। फिर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता पूर्व में शादी शुदा है व उसके एक बच्चा है, लेकिन अपने पति से अलग हो चुकी है इसलिए बीकानेर में अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। पिंकी गंगवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
15 August 2020 07:15 PM