05 December 2021 03:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/हनुमानगढ़। अभी अभी हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत व दो घायल हो गए। घटना रावतसर थाना क्षेत्र के बुधवालिया की है। सब इंस्पेक्टर अजय अरोड़ा ने बताया कि बुधवालिया से आधा किलोमीटर नोहर की तरफ दो पिकअप की आपस में भिड़ंत हो गई। एक गाड़ी नोहर की तरफ से आ रही थी। वहीं दूसरी रावतसर से नोहर की तरफ जा रही थी। मृतक की पहचान रावतसर निवासी राजेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार ब्राह्मण के रूप में हुई है। वहीं अन्य दोनों घायलों की पहचान नहीं हुई थी। दोनों को रावतसर सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 April 2023 10:20 PM