13 April 2020 04:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरदारशहर में कर्फ्यू के बावजूद सड़क पर घूम रहे वकील को रोकने के बाद हंगामा शुरू हो गया। सूत्रों के मुताबिक आरएससी के जवान ने सड़क पर घूम रहे एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित को रोका। जिस पर राजपुरोहित ने जवान का डंडा छीन लिया। बताया जा रहा है कि वकील के साथ कुछ और लोग भी थे। मामला बिगड़ता देख थाने पर सूचना दी गई। सूचना के साथ क्यूआरटी के सब इंस्पेक्टर मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वकील ने सब इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौच की। इस तरह मामला गर्माने पर वकील को थाने लाया गया। हालांकि उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वकील का कहना है कि वह हार्ट पेशेंट है तथा उसके पास परमिशन है। वहीं पुलिस का कहना है कि परमिशन सड़क पर घूमने की और वीडियोग्राफी करने की नहीं होती, मेडिकल परमिशन में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट हो तब डॉक्टर के यहां अथवा इमरजेंसी में अस्पताल जा सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वकील ने फेसबुक पर 'मरने की चेतावनी' भी दे डाली है, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM