27 February 2020 07:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर को जल्द ही नयी सौगात मिल सकती है। सौगात के रूप में नगर विकास न्यास परिसर में शीघ्र ही रोजगार बाजार के लिए स्थान दिया जायेगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने इस संबंध में नगर विकास न्यास सचिव को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
गौतम ने रोजगार विभाग, राजस्थान कौशल आजीविका विकास मिशन और राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कहा कि एक ऐसा रोजगार बाजार विकसित किया जाए, जिसमें रोजगार मांगने पर व्यक्ति अपने हुनर के अनुसार काम हासिल कर आय अर्जित कर सके। उन्होंने युवा भारत संस्थान द्वारा रोजगार बाजार प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर कहा कि वे इस संबंध में तत्काल प्रस्ताव तैयार कर, प्रस्तुत करें, ताकि इस बाजार को शुरू करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास में लगी संस्थाएं युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाकर, उन्हें स्वालम्बी बनाएं। साथ ही जिन संस्थानों में रोजगार दिया गया अथवा स्वयं का रोजगार स्थापित किया है, उसका फोलोअप किया जाए। अगर कोई ड्रोपआउट हुए हैं, उनके बारे में फीड बैक लेते हुए ड्रॉपआउट के कारणों का पता किया जाए। उन्होंने कौशल विकास के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण की गुणवता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए और कहा कि सभी संस्थान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जन प्रनिधियों का सहयोग लेकर, युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करें।
ऐसा होगा बाज़ार-
इस बाजार के माध्यम से उत्पाद तैयार करने के लिए रोजगार प्राप्त करने वालों को संसाधन उपलब्ध करायें जायेंगे। कोई भी बेरोजगार यहां अपने हुनर के अनुसार जैसे बैग बनाना, लिफाफे बनाना, कागज की प्लेट बनाना, किसी भी प्रकार की कपड़े की सिलाई, कढ़ाई-बुनाई, मसाला पैकिंग आदि का कार्य करके आय अर्जित कर सकेगा। सर्वप्रथम इस बाजार को बीकानेर में लगाया जायेगा, उत्साहजनक परिणाम मिलने पर इसे ब्लॉक स्तर पर लगाया सकता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
17 December 2020 05:29 PM