09 May 2020 07:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सालासर के अणथूणियां गांव के युवक की कोरोना से मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। कुछ देर पहले चुरू पुलिस कंट्रोल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल से सूचना मिली। जिसके अनुसार सालासर के अणथूणियां निवासी की मौत एस एम एस अस्पताल में हुई बताते हैं। सूचना पर सालासर पुलिस ने गांव को सील कर दिया है वह कर्फ्यू आदेश शीघ्र आने की जानकारी मिल रही है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस युवक को निमोनिया हुआ था, जिसके बाद 4-5 मई को यह बिना स्थानीय अस्पताल को दिखाए सीधे सीकर चला गया। वहां से इसे जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं अब सूचना पर मृतक के परिवार सहित आस पास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
06 March 2020 06:27 PM