06 July 2026 11:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा का नशे पर प्रहार जारी है। एसपी मृदुल की जिला स्पेशल टीम यानी डीएसटी ने नयाशहर पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी बजरंग सीगड़ को अफीम सहित धर दबोचा है। अफीम की अनुमानित मात्रा 400 ग्राम बताई जा रही है।
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी के इनपुट पर डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह व नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई है।ख़बर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 December 2021 11:04 AM