04 May 2025 11:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हर दिन कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं की वजह से लगभग हर दिन किसी ना किसी की मौत हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत व दस घायल हो गये। दुर्घटना जयपुर रोड़ हाइवे सेसोमूं स्कूल के पास हुई। यहां बोलेरो व कार के बीच में ट्रक घुस गया। पुलिस के अनुसार ट्रक अपनी साइड चल रहा था। इस दौरान एक साइड से आ रही कार ट्रक के एक साइड में व दूसरे साइड से आ रही बोलेरो ट्रक के दूसरी साइड में जा घुसी। दोनों क्रॉस करने के चक्कर में ट्रक में जा घुसे।
दुर्घटना में चालक अशोक सिंह की मौत हो गई। वहीं दस जने घायल हो गए। घायलों की पहचान 20 वर्षीय राजेश, 21 वर्षीय राकेश, 20 वर्षीय विनोद, 30 वर्षीय दिनेश, 52 वर्षीय रेवंत सिंह, 38 वर्षीय देवी सिंह, 25 वर्षीय कुशल, 45 वर्षीय जेठू सिंह, 25 वर्षीय उमराव व 22 वर्षीय किशन के रूप में हुई। सभी का ईलाज पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में किया गया। इनमें से 4-5 गंभीर घायल हुए, जिन्हें भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी खतरे से बाहर है लेकिन हाथ पैर टूटने की वजह से कुछ घायलों के ऑपरेशन होगा।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
03 September 2022 04:17 PM