24 August 2026 03:35 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता रविवार रात जिला उद्योग संघ बीकानेर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। नवाचारों से भरे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 7 वर्षीय प्रिसेंज ऑफ राजस्थान पूर्वी टाक व 11 वर्षीय प्रिंसेज ऑफ राजस्थान ख्याति सेन को बनाया गया।


वहीं अध्यक्षता प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल व कल्चरल आइकन गरिमा विजय ने की। जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, समाजसेविका कंचन राठी व अनिता थानवी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं। युवा व्यवसायी सीए अभिनव बैद, व्यवसायी नरेंद्र सुथार, संजय पुगलिया, जितेन्द्र डागा अतिथि थे।


नवाचार के रूप में अतिथियों का तिलक जयवर्धन व यशवर्धन आदि बालकों से करवाया गया। भवाई नृत्यांगना राधा हिन्दुस्तानी व कोरियोग्राफर उर्वशी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन रोशन बाफना व धारा शर्मा ने किया।


ये रहे परिणाम: दो श्रेणियों में आयोजित लहरिया थीम कल्चरल कैटवॉक प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। समय पर ना पहुंचने की वजह से 42 प्रतिभागी ही मंच तक पहुंच सके। मिस लहरिया राजस्थान 2026 का खिताब वंशिका पारीक ने जीता। जबकि अश्लेषा चौधरी प्रथम रनर-अप व गायत्री सोनी द्वितीय रनर-अप रहीं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
24 March 2021 07:24 PM