10 January 2022 11:14 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह की रिपोर्ट में फिर 56 नये पॉजिटिव सामने आए हैं। ऐसे में सोमवार सुबह तक बीकानेर में एक्टिव केस 861 पर पहुंच गए हैं। रविवार तक नहीं मरीज़ अस्पताल में भर्ती थे, शेष सभी होम क्वॉरन्टाइन थे। ये मरीज़ पिछले करीब सात दिनों में आए हैं। आज आए पॉजिटिव में सात साल के बच्चे से लेकर 72 साल के वृद्ध तक हर उम्र के लोग शामिल हैं। जांच में बहुत सारे बच्चे पॉजिटिव निकले हैं। आज अधिकतर मरीज़ जयनारायण व्यास कॉलोनी व पवनपुरी क्षेत्र से हैं। वहीं स्टेशन रोड़ के एक होटल में रुके तीन व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले हैं। ये तीनों पिछले तीन चार माह से यहीं रुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सभी बीकानेर की लोकेशन के एक सोलर प्लांट के इंजीनियर व कर्मचारी हैं। इसके अतिरिक्त डीआरएम ऑफिस, एयर फोर्स व मिलिट्री में भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आज से 31 जनवरी तक प्रदेशभर में 12 तक की ऑफलाइन शैक्षणिक व्यवस्था बंद कर दी गई है। वहीं नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में होने वाले वैवाहिक तथा अन्य समस्त आयोजनों में पचास से अधिक की भीड़ पर पाबंदी लगा दी गई है। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक का जन अनुशासन कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों का समय रात आठ बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में अब पाबंदियों का सिलसिला यहीं पर रोकने के लिए जन प्रयास ही काम आएंगे। आपसे अपील है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना कर स्वयं सहित परिवार व समाज की रक्षा करें। देखें आज की सूची


RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
06 January 2024 09:23 PM