17 June 2020 06:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के मेडिकल कॉलेज से बुधवार को कुल 14 पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है। पहले दिन में 6 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जो कि सभी बीकानेर जिले की थी। इसके अलावा दो पॉजिटिव हनुमानगढ़ के थे।हनुमानगढ़ के भादरा के वार्ड नंबर 10 निवासी 24 वर्षीय इलैक्ट्रिशियन का काम करने वाला युवक है जो कि 14 जून को दिल्ली से आया। वहीं दूसरा पीलीबंगा के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला 40 वर्षीय ट्रक ड्राइवर व्यक्ति जो कि 15 जून को मुंबई से लौटा था वहीं अभी आई रिपोर्ट में एक बीकानेर का निवासी है व पांच श्रीगंगानगर के हैं। बीकानेर के व्यापारियन मोहल्ले का 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वहीं श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी में दो, न्यू अग्रसेन कॉलोनी में एक व एक चालीस वर्षीय युवक जो कि यूएसए से हाल ही वाया दिल्ली श्रीगंगानगर आया था। तथा एक अन्य युवक दिल्ली से श्रीगंगानगर आया। ऐसे में बुधवार को बीकानेर जिले में सात व श्रीगंगानगर में पांच नये पॉजिटिव आए हैं। इन सभी के सैंपल की जांच बीकानेर के मेडिकल कॉलेज में हुई।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
06 October 2020 07:37 PM