14 August 2021 11:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सुजानदेसर की गंगा रेजीडेंसी के डायरेक्टर मनोज माली की एक चौंकाने वाले हादसे में मौत हो गई। घटना बीती रात दस बजे की है। मनोज अपने परिवार सहित जयपुर रोड़ स्थित जैन ढ़ाबे में खाना खाने गए थे। खाना खाकर लौटना था तो कार की तरफ गए। इसी दौरान हाइवे से गुजर रहे ट्रेलर के दोनों तरफ के दो चक्के निकल गए। ढ़ाबे की तरफ निकला चक्का तेज गति के साथ उछलता हुआ मनोज के सिर पा जा गिरा।

नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के अनुसार मनोज को तुरंत ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि रवाना किया तब सांसें चल रही थी। जगदीश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर का एक चक्का करीब 30-40 किलो वजन का होता है।
RELATED ARTICLES
15 May 2020 04:09 PM